मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर विपक्षी पार्टी भाजपा के नेता लगातार हमलावर हैं। यात्रा पर सवाल उठा रहे हैं। अब पूर्व मंत्री और भाजपा के वरीय नेता डॉ. प्रेम कुमार ने समाधान यात्रा पर सवाल करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया है। डॉ. कुमार ने कहा कि पूरे बिहार में समस्या ही समस्या है। समाधान कहीं नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद सांसद सुशील बाबू ने मुख्यमंत्री से जो पांच सवाल किए हैं, उनका समाधान भी सीएम को करना चाहिए। बिहार सरकार का समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। यदि इन समस्याओं का समाधान होता है तो समाधान यात्रा मानी जाएगी। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह यात्रा उनकी नजर में समाधान यात्रा नहीं है।
बिहार बना धार्मिक विवाद का गढ़, BJP ने फिर अलापा सनातन खतरे का राग
मुख्यमंत्री जनता से नहीं मिल रहे, सिर्फ बैठकों का दिखावा कर रहे
आगे डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर जहां भी जा रहे हैं, वहां की जनता से नहीं मिल रहे हैं। वे बैठकों का दिखावा कर रहे है। आधे घंटे की बैठक में क्या समीक्षा होगी, यह कागजी बातें हैं। मख्यमंत्री किन बातों का समाधान कर रहे है, यह उन्हें बताना चाहिए। जनता उनसे मिलना चाहती है। अपनी बात रखना चाहती है। जनता अपनी समस्या का समाधान चाह रही है, लेकिन मुख्यमंत्री जनता से नहीं मिल रहे हैं। इस कारण जनता विरोध भी कर रही है। फिर भी मुख्यमंत्री जनता की नही सुन रहे हैं। मुख्यमंत्री को जनता की समस्या सुनकर समाधान करना चाहिए।