JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP Singh गुरुवार को BJP में शामिल हो गए। उन्हें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान अनिल बलूनी भी मौजूद थे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह ने पिछले साल जदयू छोड़ दिया था। इसके बाद वे लगातार सीएम नीतीश पर हमलावर रहे हैं। अब वे भाजपा में शामिल होकर अपनी राजनीतिक पारी को आगे बढ़ाएंगे। भाजपा में शामिल होने पर आरसीपी सिंह ने कहा कि मेरे लिए गर्व का क्षण है कि आज मैं BJP का सदस्य बना हूं। विश्व की सबसे बड़ी आबादी का देश, सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत है और सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है।
‘देश मांगे नीतीश’, महाराष्ट्र में नीतीश का जलवा, समर्थन में लगे पोस्टर
“नीतीश कुमार ने बिहार को बरबाद किया”
RCP Singh ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि देश में कोई काम नहीं हो रहा है। जबकि उन्हें तो यह बताना चाहिए कि आज भारत दुनिया में पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कैसे बन गया। पहले वे बात करते थे कि क्राइम, करप्शन के खिलाफ थे। लेकिन अब कुर्सी के लिए सब काम करते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बरबाद कर दिया है। बिहार में 2005 में मेहनत कर सरकार बनी थी, कानून का राज स्थापित किया गया था। आज बिहार में 2005 के पहले से भी बुरी स्थिति थी। कोई सीएम नहीं जो तीन दिन में तीन प्रदेश में है। पहले दिन ओड़िशा, दूसरे दिन रांची और तीसरे दिन मुंबई। बिहार की जनता ने उन्हें मैंडेट दिया है बिहार को बेहतर करने के लिए, बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए। लेकिन नीतीश बाबू लग विपक्षी एकता में।
“बिना नेता एकता नहीं हो सकती”
इस दौरान आरसीपी सिंह ने कहा कि 2019 में भी विपक्षी एकता की बात चली थी। सबकी रैलियां हुईं। लेकिन कोई नेता ही नहीं है। बिना नेता एकता नहीं हो सकती। देश का दुर्भाग्य है कि 1989 से 2004 तक कितने पीएम बने, देश की हालत खराब हो गई।
“ललन के साथ भूजा पार्टी करेंगे नीतीश”
आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार को आगे नहीं ले जाना है। मैंने नीतीश कुमार को कह दिया है कि वे प्रधानमंत्री वाले पीएम नहीं बनेंगे। क्योंकि वे पलटीमार वाले पीएम हैं। बिहार में नीतीश कुमार का कुछ नहीं बचेगा। नीतीश कुमार अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मिलकर भूजा पार्टी करेंगे।