लोकसभा चुनाव को लेकर हर एक नेता एक्टिव मोड में दिखाई दे रहा है। जिस नेता ने कभी कोई दौरा नहीं किया वो भी अभी वोट के कारण गांव-गांव दौरा कर रहा है। इसी कड़ी में जामा विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक और वर्तमान में भाजपा के दुमका से लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन 5 या 6 अप्रैल को रामगढ़ प्रखंड का दौर कर सकती हैं।
बता दें कि सीता सोरेन भाजपा में योगदान करने और भाजपा द्वारा दुमका लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित होने के बाद आज यानी मंगलवार को पहली बार दुमका गईं। सीता सोरेन के दुमका आगमन को लेकर मंगलवार को रांची में भाजपा की एक बैठक भी की गई थी। जिसमें सीता सोरेन के कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया गया था।
सीता सोरेन का दुमका में भव्य स्वागत किया जाएगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है की 5 या 6 अप्रैल को सीता सोरेन रामगढ़ प्रखंड का दौरा कर सकती हैं। जामा विधानसभा का तीन बार प्रतिनिधित्व करने के कारण जामा एवं रामगढ़ प्रखंड में उनकी अच्छी पकड़ है। जामा एवं रामगढ़ प्रखंड के दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता सीता सोरेन के संपर्क में हैं। सीता सोरेन के दुमका आने के बाद उनसे मिलने के बाद यह सभी कार्यकर्ता भी भाजपा में योगदान कर सकते हैं।