दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी अब मैदान में उतर गईं हैं। वे विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की रैली में शामिल होने के लिए रांची आएंगी। यह रैली 21 अप्रैल को होगी। उनके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी इसमें शामिल होंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव प्रचार तैयारियों के बीच आम आमदी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को स्टार प्रचारक बनाया है। सुनीता केजरीवाल गुजरात में चुनाव प्रचार कर सकती हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली की तरह गुजरात में भी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत लड़ रही है।
16 अप्रैल को गुजरात के लिए आम आदमी पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की भारी-भरकम लिस्ट जारी की है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन के भी नाम हैं जो जेल में बंद हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी की इस लिस्ट में भविष्य की सियासी दिशा के संकेत हैं तो पार्टी की रणनीति की झलक भी दिखा रही है।
21 अप्रैल को झामुमो के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने उलगुलान महारैली आयोजित की है। महारैली में इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेताओं का जूटान होगा। इंडिया गठबंधन की आयोजित महारैली को भाजपा विधायक सीपी सिंह ने ठगबंधनों का महारैली बताया है। जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और भ्रस्टाचारी को बचाने की बात करता है।