बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही है। नीतीश कैबिनेट में किन नेताओं को जगह मिलेगी कब इसका विस्तार होगा इस पर राजनीतिक गलियारें में चर्चा जोड़ो से चल रही है। हालांकि नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर कांग्रेस नेता ने बड़ा दावा किया है। कांग्रेस नेता ने नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर कहा है कि तेजस्वी यादव के पटना पहुंचते ही कैबिनेट विस्तार की तारीख तय हो जाएगी।
JDU की “भाईचारा यात्रा” पर AIMIM नेता ने कसा तंज कहा, “घर में आग लगाने वाले पानी नहीं देते”
“महागठबंधन की सरकार में कांग्रेस को मिलेगी उचित भागीदारी”
मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को राहत मिलने पर कांग्रेस में जश्न का माहौल था। बिहार कांग्रेस मुख्यालय में जश्न मना रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ा दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अभी दिल्ली में हैं वे पटना पहुंचेंगे उसके बाद मुख्यमंत्री से बात कर कैबिनेट विस्तार की तिथि तय कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है। 7-8 आयोग बना है, जिसमें कांग्रेस को भी जगह मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को नजरअंदाज करके कोई कैसे मामला चला सकता है। हम लोगों को छांटा नहीं गया है। महागठबंधन की सरकार में कांग्रेस को उचित भागीदारी और उचित हिस्सेदारी मिलेगी इसका उन्होंने भरोसा दिलाया है।