• Latest
  • Trending
  • All
  • कारोबार
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
यूपी चुनाव रामपुर खास सीट

UP Election: एक सीट ऐसी भी, जिस पर एक नेता का 41 साल से कब्जा, गिनीज बुक में है रिकॉर्ड

January 15, 2022
शाहनवाज हुसैन

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को हार्ट अटैक, मुंबई में भर्ती

September 26, 2023

बिहार में 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला

September 26, 2023
खान सर अमिताभ बच्चन केबीसी

खान सर के ऑफर पर बिग बी का जवाब, मैंने तो पहले ही…

September 26, 2023
राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय, PM मोदी कार्यक्रम में होंगे शामिल

September 26, 2023
आनंद मोहन रिहाई

सुप्रीम कोर्ट में आनंद मोहन की रिहाई पर सुनवाई टली

September 26, 2023

दुर्गा पूजा के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल ने किया मॉक ड्रिल

September 26, 2023
एनएसयूआई पटना लॉ कॉलेज

रमीज राजा के नेतृत्व में NSUI ने पटना लॉ कॉलेज में लगाया हेल्प डेस्क

September 26, 2023

विस्थापितों को BSL दे उनका हक :  राजेश महतो

September 26, 2023
आरोपी गिरफ्तार

बिहार में दलित महिला के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

September 26, 2023

30 सितम्बर से जमशेदपुर में सरना ट्रॉफी-2023 का होगा शुभारंभ

September 26, 2023
जब्त ट्रैक्टर

पुलिस ने बालू लदे दो ट्रैक्टर ट्राली को किया जब्त

September 26, 2023
केंद्र शिविर

बगहा विधायक ने केंद्र शिविर लगवाकर दलित बस्ती में बनवाए आयुष्मान कार्ड

September 26, 2023
  • About Us
  • Contact
  • Advertisement
Wednesday, September 27, 2023
  • Login
InsiderLive.in
  • Home
  • देश
  • बिहार
    • पटना
    • पश्चिमी चंपारण
    • सारण
    • अन्य
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • रामगढ़
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • कानपुर
    • प्रयागराज
    • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • Insider Special
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
InsiderLive.in: Get Latest News, India News, Breaking News ...
No Result
View All Result
Home राजनीति

UP Election: एक सीट ऐसी भी, जिस पर एक नेता का 41 साल से कब्जा, गिनीज बुक में है रिकॉर्ड

Insider Live by Insider Live
January 15, 2022
in राजनीति
0
यूपी चुनाव रामपुर खास सीट
1.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
[slide-anything id="117531"]

[Team Insider]: उत्तर प्रदेश के हर चुनाव में एक सीट काफी चर्चा में रहती है। कारण है यह सीट गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। इसे जीतने वाले शख्स के कारण सीट को वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है। प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास सीट के नाम यह उपलब्धि है। इसको जीतने की चाहत हर पार्टी की होती है। भाजपा, समाजवादी पार्टी और बसपा हर चुनाव में उम्मीदवार बदलते हैं, मगर हार ही हाथ लगती है। इस सीट पर 41 साल से एक कांग्रेस नेता का कब्जा है।

प्रमोद तिवारी के कब्जे में है रामपुर खास
रामपुर खास सीट पर प्रमोद तिवारी का कब्जा है। यहां से इनकी बेटी आराधना मिश्रा उर्फ मोना विधायक हैं। प्रमोद खुद इस सीट से 10 बार विधायक रहे हैं। 2014 में कांग्रेस ने प्रमोद को राज्यसभा भेजा दिया। सीट खाली होने पर उपचुनाव हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर के बाद भी प्रमोद की बेटी आराधना मिश्रा उर्फ मोना जीतीं। इन्होंने भाजपा उम्मीदवार नागेश प्रताप सिंह को 17066 वोटों से हराया। 2017 के चुनाव में भी मोना की जीत हुई। इस बार भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं हैं। मोना जीत की हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। फिलहाल इस सीट अन्य पार्टियों ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।

1980 से प्रमोद तिवारी एक ही दल से जीत रहे चुनाव
1980 में कांग्रेस के टिकट पर प्रमोद तिवारी ने चुनाव लड़ा था। तब से 2014 तक इस सीट पर वह कांग्रेस के ही टिकट पर चुनाव लड़े और जीतते रहे। अब तीसरी बार उनकी बेटी भी कांग्रेस के ही टिकट पर चुनाव लड़ रहीं हैं। 1980 के चुनाव में प्रमोद को 21275 वोट मिले थे। इन्होंने भाजपा के राजेंद्र बहादुर को हराया था। राजेंद्र बहादुर को 10286 वोट ही मिले थे। 1985 के चुनाव प्रमोद ने भाजपा के राम लखन को हराया। प्रमोद को 71527 वोट मिले तो राम लखन को सिर्फ 11017 वोट ही मिले। फिर 1991 में प्रमोद ने जनता दल के राजा राम पांडेय को शिकस्त दी। 1996 में कांग्रेस नेता ने भाजपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी। प्रमोद को रिकॉर्ड एक लाख 28 हजार 635 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार सिंह को सिर्फ 12 हजार 463 वोट मिले। इस तरह से प्रमोद 2014 तक इस सीट पर कांग्रेस विधायक रहे। एक सीट पर एक ही पार्टी के टिकट से लगातार इतने समय तक विधायक रहना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

वोटरों की संख्या पर नजर (संभावित)
पुरुष वोटर: 1 लाख 68 हजार 746
महिला वोटर:1 लाख 48 हजार 466
कुल वोटर:3 लाख 17 हजार 212

आराधना मिश्रा उर्फ मोना का प्रोफाइल
आराधाना क्षेत्र में दीदी और मोना नाम से मशहूर हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 2000 से सदस्य हैं। राज्य निगरानी एवं सतर्कता समिति की भी सदस्य हैं। रामपुर संग्रामपुर ब्लॉक का तीन बार प्रमुख चुनीं गईं हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए थाईलैंड सरकार से 2010 में सम्मानित हो चुकी हैं। इसके अलावा विकलांगों के उत्थान के लिए 2008 में स्मृति पुरस्कार मिला था। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी ने पंडित जगदीश नारायण मिश्रा पुरस्कार से नवाजा है।

यह भी पढ़ें : UP Election: सपा में स्वामी प्रसाद मौर्य के आते ही 2500 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज

Tags: rampur khas congress candidaterampur khas electionrampur khas election updaterampur khas mlarampur khas seatUP Election 2022आराधना मिश्राआराधना मिश्रा मोनाकांग्रेस नेता प्रमोद तिवारीयूपी कांग्रेसयूपी चुनाव 2022यूपी चुनाव न्यूजयूपी चुनाव लाइवयूपी चुनाव लेटेस्ट न्यूजयूपी न्यूजयूपी बीजेपीयूपी विधानसभा चुनावरामपुर खास एमएलएरामपुर खास कांग्रेस उम्मीदवाररामपुर खास सीट




InsiderLive.in: Get Latest News, India News, Breaking News ...

© 2022 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल

© 2022 InsiderLive.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In