उत्तरप्रदेश में पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी का बिहार से कोई सीधा कनेक्शन नहीं है। लेकिन अचानक वरुण गांधी बिहार के लिए चिंतित हो गए हैं। चिंतित वरुण गांधी ने अपनी व्यथा ट्विटर पर दिखाई है। उन्होंने CM Nitish Kumar को पत्र लिखा है।
BPSC में धांधली के खिलाफ पत्र
दरअसल, वरुण गांधी ने सीएम नीतीश कुमार को यह पत्र पिछले दिनों बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में पेपरलीक की घटना पर लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि BPSC में हुई धांधली से 6 लाख अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में है। निष्पक्ष जांच, मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी, परीक्षा की तारीख पर संशय एवं BPSC चेयरमैन की बर्खास्तगी जैसे कई मुद्दे हैं। इन पर तत्काल कार्रवाई न्याय के साथ विकास की अवधारणा को मजबूती देगी।
इसे भी पढ़ें: अपने ही प्रवक्ता की टिप्पणी से नाराज भाजपा ने किया निलंबित