भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार दोपहर 1 बजे तक 543 सीटों में से एनडीए ने 244 सीटों पर बढ़त बना रखी है। कांग्रेस 94 सीटों, समाजवादी पार्टी 33 सीटों, तेलुगु देसम 16, जदयू 15, शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) 10, लोजपा आर 5 सीटों, आम आदमी पार्टी 4, सीपीआई एम 4, जेडीएस 2, बीजेडी 2, सीपीआई 2, आरएलडी 2, झारखंड मुक्ति मोर्चा 2, हम 1, निदर्लीय 1 सीट पर आगे है।
बिहार की स्थिति
बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए 33 सीटों पर आगे है। इंडिया गठबंधन 7 सीटों पर आगे है। एनडीए में जदयू 15 सीटों, भाजपा 12 सीटों, लोजपा आर 5 सीटों पर बढ़त बनाए है। महागठबंधन में राजद 4, सीपीआई एमएल 4 और कांग्रेस एक सीट पर आगे है।
UP में पार्टियों का क्या हाल
उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में एनडीए 40 सीटों पर आगे। इंडिया गठबंधन 39 सीटों पर बढ़त बनाए है। प्रदेश में सबसे अधिक बीजेपी 38 सीटों पर आगे है। इनकी टक्कर समाजवादी पार्टी से है, क्योंकि सपा 32 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 7 सीट, आरएलडी 2 और आजाद समाज पार्टी एक सीट पर आगे है।
राजस्थान की 25 सीटों की स्थिति
राजस्थान में बीजेपी 14 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस 8, सीपीआई एम 1, आरएलटीपी 1, भारत आदिवासी पार्टी एक सीट पर आगे है।
MP में क्या चल रहा?
मध्य प्रदेश में बीजेपी सभी 40 सीटों पर आगे है। यहां विपक्षी को एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है।