सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। जिसकी जानकारी खुद रोजर फेडरर ने ट्वीट के जरिए दी है। बात दें कि वह अगले सप्ताह में होने वाले लेवर कप में आखिरी बार खेलते नजर आएंगे। ये फेडरर के करियर का आखिरी एटीपी इवेंट होगा।
भावुक ट्वीट कर की संन्यास की घोषण
रोजर फेडरर ने आज एक भावुक ट्वीट कर टेनिस को अलविदा कहने की घोषणा की है। उन्होंने दुनिया भर के अपने फैन्स और प्रतिद्वंदियों को धन्यवाद कहा है। साथ ही अपनी पत्नी को भी शुक्रिया कहा है।
फेडरर के नाम है 20 ग्रैंड स्लैम खिताब
रोजर फेडरर स्विजरलैंड के टेनिस खिलाड़ी हैं पर उनके बेहतरीन खेल के कारण दुनिया में उनके करोड़ो चाहने वाले हैं। अपने 24 साल के टेनिस करियर में फेडरर 1500 से अधिक मैच खेल चुके हैं। फेडरर के नाम कुल 20 ग्रैंड स्लैम खिताब है। 41 साल की उम्र में उन्होंने टेनिस से अलविदा कहने का निर्णय ले लिया है। पिछले कुछ समय से वो बढ़ती उम्र और घुटने में लगी चोट के कारण खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। उन्होंने अपना आखरी ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन के रूप में करीब चार साल पहले जीता था।