भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का मेंस डबल्स का खिताब जीत लिया है। 43 की उम्र में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले वे दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हैं। टेनिस के इतिहास में 43 साल की उम्र में किसी खिलाड़ी ने ग्रैंड स्लैम नहीं जीता था। पद्मश्री सम्मान मिलने के थोड़े ही दिनों बाद शनिवार, 27 जनवरी को रोहन अपने जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन के मेंस डबल्स का फाइनल खेलने उतरे। जहाँ इन्होने इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावसोरी को 7-6 7-5 से हरा दिया। आपको बता दें कि रोहन ने अपने करियर का पहला मेंस डबल्स खिताब जीता है। इससे पहले वह 2017 के फ्रेंच ओपन के मिक्स्ड डबल्स में चैंपियन बने थे। इससे पहले बीते मंगलवार को रोहन के लिए पद्मश्री सम्मान की घोषणा हुई थी। इन सब के साथ साथ रोहन बोपन्ना को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। खिताब जीतते ही रोहन WTA मेंस डबल्स के रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी भी बन गए हैं।