आईपीएल (IPL 2024) में आज शाम 7.30 बजे से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच मुकाबला होगा। यह मैच हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद को पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को गुजरात टाइटंस (gujarat titans) से शिकस्त मिली थी। अब आज दोनों टीमें पहली जीत का इरादा लेकर मैदान में उतरेंगी।
मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग कर सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या होंगे। टिम डेविड फिनिशर की भूमिका में होंगे। गेंदबाजों में शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह अहम साबित हो सकते हैं।
संभावित प्लेइंग इलेवन-11
कप्तान हार्दिक पांड्या, विकेटकीपर ईशान किशन, रोहित शर्मा, पीयूष चावला, तिलक वर्मा, नमन धीर, टिम डेविड, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह और ल्यूक वुड।
हैदराबाद के हेनरिक पर निगाहें
सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर मयंक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी हो सकते हैं। हेनरिक क्लासेन, एडेन मार्कराम, अब्दुल समद मिडिल ऑर्डर की भूमिका निभाएंगे। हेनरिक क्लासेन पर सबकी निगाहें टिकी होंगी। गेंदबाजों में मार्को जानसन, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार बेहतर खेल दिखा सकते हैं।
हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन-11
विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन, मयंक अग्रवाल, कप्तान पैट कमिंस, एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, शाहबाज अहमद, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे और टी नटराजन।