RANCHI: राज्यभर के कई जिलों में 108 एंबुलेंस सर्विस पूरी तरह से ठप हो गई। एंबुलेंस कर्मी चार महीने से सैलरी नहीं मिलने से परेशान हैं और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। कुछ जिलों में तो पहले से ही एंबुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। अब लगभग जिलों के एंबुलेंस कर में भी हड़ताल पर है। जिसकी वजह से करीब सैंकड़ों मरीजों को एंबुलेंस की सेवा नहीं मिल सकी। मरीज खुद से व्यवस्था कर अस्पातल पहुंचे। सबसे अधिक परेशानी शहर के बाहर से आने वाले मरीजों को हुई। उन्हें ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस के लिए परेशान होना पड़ा। प्राइवेट एंबुलेंस वालों ने 108 एंबुलेंस सर्वे की हड़ताल का फायदा उठाया। बता दें कि 108 एंबुलेंस कॉल करने के पंद्रह से बीस मिनट के अंदर मरीज के पास पहुंचती है। हड़ताल होने के कारण मरीजों को एंबुलेंस मिलने में काफी समय लग गया।