JAMSHEDPUR : बीते दिनों टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग केयरटेकर नीरज दुबे पर फायरिंग मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि इस मामले में तीन युवक अब भी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताते चलें कि इस फायरिंग में नीरज दुबे के गर्दन और बांह में गोली लगी थी।
14 मई को हुआ था विवाद
बताते चलें कि 14 मई को टाटानगर रेलवे स्टेशन में पानी बोतल सप्लायर संतोष सिंह के साथ नीरज दुबे और उनके सहयोगियों द्वारा स्टेशन परिसर में मारपीट हुआ था। इस मामले को लेकर संतोष सिंह के रिश्तेदार विशाल सिंह और नीरज दुबे के सहयोगी अमन मिश्रा के साथ फोन पर गाली गलौज व बुरा परिणाम भुगतने की बात कही गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि 19 मई को टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में विशाल सिंह, राजा सिंह अपने सहयोगी आशुतोष सिंह, सिकंदर, संतोष सिंह, गोलू यादव, सिंटू सिंह समेत अन्य साथियों के साथ मिलकर नीरज दुबे पर जानलेवा हमला कर दिया।
7 लोगों पर नामजद प्राथमिकी
इस मामले में पुलिस ने नीरज दुबे के रिश्तेदार अमन मिश्रा के बयान पर मामला दर्ज कर 7 लोगों पर नामजद प्राथमिकी व एक अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। जुगसलाई निवासी आशुतोष सिंह, बागबेड़ा निवासी सिकंदर कुमार प्रसाद और जुगसलाई निवासी रोहित शर्मा को गिरफ्तार किया है। जहां उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
जानकारी देते हुए जीआरपी डीएसपी हिमांशु चंद्र मांझी ने बताया कि विगत 14 मई को संतोष सिंह के साथ नीरज दुबे और उनके सहयोगी के बीच विवाद हुआ था। संतोष सिंह के रिश्तेदार विशाल सिंह और नीरज दुबे के सहयोगी अमन मिश्रा के साथ पुनः विवाद में बात बढ़ गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए 3 लोगों में गोली चलाने वाले विशाल सिंह, राजा सिंह समेत कांड में शामिल अन्य अपराधियों के लिए छापेमारी अभियान जारी है।