RANCHI: राजधानी रांची टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में सात की संख्या में अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में वन विभाग से रिटायर रेंजर रूद्र नारायण प्रसाद घर में घटना को अंजाम दिया गया है। बुधवार देर रात को डकैत रेंजर के घर पहुंचते ही परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। इसके बाद डकैती की घटना को अंजाम दिया। करीब चालीस लाख के ज्वेलरी और नगदी लेकर भाग गए। सूचना मिलने के बाद टाटीसिल्वे थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। फुटेज के आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपराधी तीन-चार दिनों से घर की रेकी कर रहे थे।