GUMLA: झारखण्ड के गुमला जिले के डुमरी प्रखंड में एक बड़ा हादसा हो गया। शादी से वापस लौट रहा एक पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। 11 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। वहीं पुलिस ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है।
पिकअप वैन में 35 से 40 लोग सवार
जानकारी के मुताबिक, पिकअप वैन में 35 से 40 लोग सवार थे। सभी डुमरी के सांरगडीह से बेटी की शादी करा कर अपने घर कटारी वापस लौट रहे थे। इसी बीच जरडा गांव के पास दुर्घटना हो गई। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 की हालत गंभीर है। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचे
घटना मंगलवार रात की है। बताया जाता है कि सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया। जहां से सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचे। घटना इतनी खतरनाक थी कि जारी थाना की पुलिस ने सभी घायलों को एक खाली बस में उठा कर इलाज के लिए चैनपुर उपस्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल गुमला के उपाधीक्षक सदर अस्पताल पहुंचे ।
तीन की हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार तीन की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। तीनों को रिम्स रेफर किया गया है। बाकियों को हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोट है। मृतकों में वधू पक्ष से दुल्हन की मां लुंदरी देवी उम्र लगभग 45 साल और अन्य है। जबकि घायलों में दो मासूम बच्ची प्रेमिका कुमारी 12साल, उर्मिला कुमारी 11साल, आसोवन कुजूर उम्र 13 साल के साथ कई लोग शामिल हैं।