BOKARO : झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के निधन से बोकारो अधिवक्ता संघ में शोक की लहर दौड़ गई। वह लंबे समय से बीमार थे। रांची में उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। जस्टिस केपी देव का रिश्ता बोकारो से रहा है उन्होंने केंद्रीय विद्यालय बोकारो से अपनी पढ़ाई की थी। जस्टिस केपी देव के सम्मान में झारखंड के सभी न्यायालय बंद रहा। बोकारो के कोर्ट परिसर में जस्टिस केपी देव के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
अधिवक्ता रणजीत गिरि ने बताया कि न्यायमूर्ति केपी देव अधिवक्ताओं के बीच से न्यायमूर्ति के पद पर चयनित हुए थे। उनका मार्गदर्शन युवा अधिवक्ताओं को हमेशा मिलता रहता था तथा वे युवा अधिवक्ताओं को काफी प्रोत्साहित करते रहते थे। उनके निधन अधिवक्ता संघ काफी मर्माहट है। संघ के रंजन कुमार मिश्रा,संजीत सिंह, दिनेश शर्मा,फटिक चंद्र सिंह, कमल सिन्हा, सोमनाथ शेखर, वंशिका सहाय, तरुण ठाकुर,एस एन पांडेय,धनजी चौधरी,राजेश कुमार, आर के पी वर्मा, ब्रजेश, दामोदर कुमार,संकेत तिवारी,महेश विश्वकर्मा, संजीत महतो, अभिजीत पाठक, गोविंद राम सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे।