RANCHI: झारखंड के लोगों को गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि 6 से 8 जून तक पूरे राज्य में लू चलेगी। इसको लेकर मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी की है। इससे पूर्व 5 जून को संताल परगना में लू चल सकती है।
रविवार को भी राज्य के करीब- करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया गया। मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि 9 जून के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।