RANCHI : रांची एयरपोर्ट ने विमानन सेवा को उत्कृष्ट बनाते हुए मुंबई के लिए एक और नई फ्लाइट शुरू करने का ऐलान किया है। रांची से मुंबई के लिए यह फ्लाइट सर्विस एयरलाइंस कंपनी एयर एशिया उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही पहले से रांची से मुंबई उड़ान भर रही एयर एशिया की एक फ्लाइट के समय में भी बदलाव किया गया है। जिससे कि फ्लाइट से सफर करने वाले पैसेंजर्स के लिए एक और आप्शन होगा। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची ने नया समर शेड्यूल जारी कर दिया है, जो दस जून से लागू हो जाएगा।
नए शेड्यूल में 35 विमानों को टाइम स्लाट
नए शेड्यूल में 35 विमानों को टाइम स्लाट दिया गया है। इसमें मुंबई-रांची-मुंबई की नई फ्लाइट भी शामिल है। रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले फ्लाइट्स में चार फ्लाइट गो फर्स्ट की भी शामिल है। जिसकी सेवा फिलहाल बंद है। वर्तमान में एयर एशिया, इंडिगो, एलायंस एयर विस्तारा और गो फर्स्ट के विमान रांची से दूसरे शहरों के लिए हवाई सेवाएं दे रहे हैं।