अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर पूर्व विधायक गुड्डी चौधरी के आवास पर जिला भाजपा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पार्टी के पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं मंडल अध्यक्ष के साथ संवाद किया। बैठक के बाद नित्यानंद राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एनडीए के विरोधी नेता चुनाव से पहले ही परस्त हो चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव का परिणाम अच्छा होगा तथा देशहित में होगा।
बिहार में बढ़ रही ठंड, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
देश को अब सिर्फ विकास चाहिए
नित्यानंद राय ने आगे कहा की देश में अब तुष्टिकरण की राजनीति मान्य नहीं रखती है। अब ऐसा भारत हो जहां मस्जिदों से भी भारत मां की जय की आवाज आए। देश को सिर्फ विकास चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की गंगा को गांव-गांव तक पहुंचाया है। इस विकास की धारा से गरीबों के घर तक खुशियां पहुंच रही है। अब हमलोगों को इसे आगे बढाते रहना है।
देश व प्रदेश की बेहतर विकास व सुरक्षा भाजपा सरकार से हीं संभव है। कुछ लोगों को विकास से मतलब नहीं है मतलब है तो सिर्फ सत्ता से। वह भी, परिवार से बाहर नहीं। ऐसे लोग एनडीए का विरोध करने चले हैं। नीतीश जी सिर्फ कुर्सी के लिए राजनीति करते हैं।कुर्सी के लिए किसी भी क्षण पलटने में उन्हें संकोच नहीं है वह सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।