RANCHI/MP : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज मध्य प्रदेश के बैतूल जिला अंतर्गत गुदगांव में भैंसदेही भीमपुर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार महेंद्र सिंह चौहान के पक्ष में जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित किया।
फूलमाला से किया गया स्वागत
सभास्थल पर पहुँचते ही लोगों ने बडे ही गर्मजोशी के साथ झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया। स्टेज पर नेता एवं कार्यकर्त्ताओं ने उनका फूलमाला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री कमल पटेल एवं पार्टी के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बाबूलाल मरांडी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और प्रदेश सरकार के जनहित कार्यों की बदौलत भाजपा पुनः भारी बहुमत के साथ मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी।