RANCHI: रांची के नामकुम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब डेढ़ लाख मूल्य के अफीम को जब्त किया है। तो वहीं उस मामले मे 02 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दशम फाल इलाके से डेढ़ किलो अफीम को लेकर नशे का तस्कर नामकुम इलाकों ब्यांगडीह पहुंचा था और फिर इस अफीम को रांची के ही शहरी इलाकों मे खपाने की योजना थी। हालांकि पुलिस को इसकी भनक लगा गई और फिर पुलिस वहां पहुंच गई। जिसके बाद अफीम के साथ दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया ।
अफीम तस्करी के मामले बढ़े
हाल के दिनों मे रांची मे अफीम तस्करी के मामले बढ़े है। जिसे देखते हुए पुलिस भी लगातार सूचना संकलन कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस के हाथ कामयाबी लगी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि अफीम की खेती इस वर्ष भी हुई थी लेकिन उसे पूरी तरह से नष्ट नहीं किया जा सका। जिस कारण इसकी तस्करी हो रही है।