बिहार बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट 2024 के लिए दूसरी बार डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी किया गया है। स्कूडेंट्स इसे डाउनलोड कर क्रास चेक कर सकते है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी होने पर उसे सुधार किया जा सके। यह रजिस्ट्रेशन कार्ड बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर 10 जुलाई तक उपलब्ध रहेगा।
बता दें कि आगामी इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था। जिसके बाद 30 जून को त्रुटि सुधार के लिए वेबसाइट पर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड अपलोड कर दिया गया। उक्त अवधि तक डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार के बाद फिर से संशोधित दूसरी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड समिति के उक्त वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
भोजपुरी स्टार यश कुमार की नई फिल्म “कुरुक्षेत्र” की शुटिंग हुई शुरु
BSEB Dummy Registration Card को डाउनलोड करें
- सबसे पहले आप seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board Dummy Registration Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे सेव कर लें।