बिहार के लाल अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने एक बार फिर कमाल किया है। उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दरअसल 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी गई है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी को फिल्म मिमी में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला है। दरअसल पंकज त्रिपाठी इस वक्त अपने पिता श्राद्ध क्रम के लिए पैतृक गांव बिहार के गोपालगंज में हैं। जिस कारण वो अवार्ड के लिए नाम की घोषणा पर अपने पिता को याद कर भावुक हो गए।
पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड
दरअसल 21 अगस्त को अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस त्रिपाठी का निधन हो गया था। पिता के निधन के दिन से पंकज त्रिपाठी अपने पैतृक गांव गोपालगंज के बेलसंड में है। पिता का अंतिम संस्कार कर अन्य श्राद्धक्रम में लगे हुए हैं। इसी दौरान बीते दिन को 69 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई। जिसमें पंकज त्रिपाठी का भी नाम शामिल था। फिल्म मिमी के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला है।
पिता को याद कर हुए भावुक
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिलने पर पंकज त्रिपाठी अपने पिता को याद कर भावूक हो गए। उन्होंने कहा कि ‘थोड़ा दुखद क्षण है मेरे परिवार के लिए मेरे पिता जी का निधन हुआ है पर यही चक्र है पीड़ा दुख फिर उसके बाद कुछ ऐसी सूचना आ जाती है आज बाबूजी होते तो प्रसन्न होते। क्योकि मुझे याद है जब पिछले बार मिला था न्यूटन फ़िल्म के लिए तब पिताजी बहुत खुश हुए थे। ये अवार्ड उन्ही को समर्पित है। आज हम जो भी है उन्ही के अंश है। बस खुशी की बात है सम्मान मिला मिमी के लिए बहुत लोगो ने संवेदना प्रकट की उनका धन्यवाद।”
फिल्म मिमी के लिए मिला अवार्ड
बता दें कि जिस फिल्म मिमी के लिए पंकज त्रिपाठी को आवार्ड मिला है वो एक फैमली ड्रामा फिल्म है। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन एक सरोगेसी मदर का अभिनय किया। वहीं पंकज त्रिपाठी का भी इस फिल्म में शानदार अभिनय है। इसमें वे कृति सेनन के मदद करते नजर आते हैं। इस फिल्म को सभी लोगों ने काफी सराहा है. 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में कृति सेनन को ‘मिमी’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, अल्लू अर्जन को ‘पुष्पा द राइज’, विक्की कौशल को ‘सरदार उधम’ और आरआरआर को अवार्ड मिला है।