पूर्णिया में गुरुवार की शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो युवक की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना डगरूआ थाना क्षेत्र के कटारे पुल के पास की है।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक तेज रफ्तार बोलेरो को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इससे सभी सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रही बोलेरो कुचलते हुए निकल गई।
मृतकों में बछरदोह गांव के सरपंच साजिद रजा के बेटा मो आदिल (22) शामिल है। आदिल की बहन की 26 मई को शादी है। आदिल अपने गांव के दो दोस्तों मो.जीशान और मो.असफर के साथ रिश्तेदार के घर शादी की कार्ड बांटने निकले थे। इसी दौरान हादसा हो गया। दोनों दोस्तों की हालत नाजुक है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को आनन-फानन में GMCH पहुंचाया। GMCH में डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 3 युवकों का इलाज चल रहा है। तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।