जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP Singh की मुश्किलें बरकरार हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद उन्होंने खुद छोड़ा। लेकिन केंद्रीय मंत्री के पद से उन्हें मजबूरी में हटना पड़ा। इससे पहले राज्यसभा से उन्हें उन्हीं की पार्टी ने निकाला। अब पार्टी ने एक नई मुश्किल उनके लिए खड़ी कर दी है। दरअसल, खुद को रामचंद्र बताते RCP को अब उनकी पार्टी राजनीतिक ही नहीं, सामाजिक वनवास पर भेजने की तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें : JDU में सिर्फ नीतीश ने पीया है ‘अमृत’…
यह भी पढ़ें: राजनीतिक शहीद होना चाहते थे RCP Singh, अध्यक्ष पद के ‘श्राप’ ने सब कुछ डुबा दिया!
RCP को उनकी पार्टी मान रही भ्रष्टाचारी
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-05-at-10.26.06-PM.jpeg)
दरअसल, जदयू ने आरसीपी सिंह को भ्रष्टाचार के आरोपियों वाली ट्रीटमेंट दे रहा है। आरसीपी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। लेकिन जदयू ने खुद को ही जांच एजेंसी मान लिया है। RCP के संपत्ति की जांच हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरसीपी और उनके करीबियों में नालंदा के अस्थावां और इस्लामपुर में करीब 40 बीघा जमीन खरीदी है। अन्य जिलों में भी उनकी संपत्ति होने का दावा जदयू के नेताओं ने किया है।
उमेश कुशवाहा बने ‘विजिलेंस ऑफिसर’
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-05-at-10.26.07-PM-2.jpeg)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-05-at-10.26.07-PM-1.jpeg)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-05-at-10.26.07-PM-3.jpeg)
जदयू ने संपत्ति जांच की यह विशेष परिपाटी की शुरुआत आरसीपी सिंह से ही की है। जदयू के नेता ही इन जानकारियों को जुटा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Umesh Kushwaha ने आरसीपी के खिलाफ हुई इस जांच पर उन्हें नोटिस भी भेज दिया है। उमेश कुशवाहा का ट्रीटमेंट उस विजिलेंस ऑफिसर की तरह है, जो किसी को नहीं बख्शने के मोड वाला मालूम पड़ता है।
‘अकूत संपत्ति बनाने का आरोप’
RCP को भेजे पत्र में उमेश कुशवाहा ने जदयू के दो साथियों को शिकायतकर्ता बताया है। सवाल पूछा है कि 2013 से 2022 तक में आपने कितनी संपत्ति खरीदी है। आरोप है कि आपने अकूत संपत्ति बनाई है। अपेक्षा है कि इस परिवाद के बिंदुओं पर बिंदुवार अपनी स्पष्ट राय से पार्टी को तत्काल अवगत कराएं। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि पत्नी और बेटियों के नाम खरीदी कई संपत्तियों का जिक्र 2016 के चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया है।
आरसीपी पर आरोप
- क्या नालंदा के सिर्फ दो प्रखंड अस्थावां और इस्लामपुर में 2013 से अब तक करीब 40 बीघा जमीन आपने खरीदी है?
- क्या आपने वाजिब आमदनी के बूते यह संपत्ति बनाई है? चूंकि पार्टी ने आपकी इस खरीद को अनियमितता बताया है?
- ज्यादातर जमीनें आपकी पत्नी और दोनों बेटियों के नाम पर हैं। आपने 2016 के चुनावी हलफनामे में इसका जिक्र नहीं किया। क्यों?
- कुछ ऐसी जमीनें भी खरीदने की बात है, जो किसी ने किसी को दान दी थी और दान लेने वाले ने आपको बेच दी?
- किसी एक ने दूसरे से जमीन खरीदी और फिर कुछ दिनों में आपकी दोनों बेटियों को क्यों बेच दी?
- कई संपत्तियों की खरीद के वक्त आपकी बेटी लिपि सिंह की शादी नहीं हुई थी। दस्तावेज में आपकी सिर्फ आपकी पत्नी का नाम है। क्यों?