भाजपा से अलग होने के बाद बिहार के सीएम जिस विपक्षी एकता की बात कर रहे हैं, वो शुरू से सवालों के घेरे में रहा है। भाजपा के नेता कई बार कह चुके हैं कि विपक्षी एकता संभव ही नहीं है। लेकिन इस बार ऐसी ही बात महागठबंधन के अंदर से आई है। राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि विपक्षी एकता आसान नहीं है। यह मेंढ़कों को तराजू पर तौलने जैसी बात है। हालांकि नीतीश कुमार के प्रयासों को शिवानंद ने सराहा है।
‘विपक्षी एकता को लेकर संदेह’
शिवानंद तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपक्षी एकता को लेकर मेरे मन में संदेह है। लेकिन नीतीश कुमार दिल्ली गए, सभी से मिले। यह एक अच्छा संकेत है। जेपी आंदोलन के समय सभी एक साथ आए थे। आज भाजपा को हराने के लिए सभी का एक साथ आना जरुरी है। लेकिन सभी विपक्षी दलों को 2024 तक गोलबंद करना मुश्किल है।