महाराजगंज सीट से चुनाव लड़ रहे बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह (Akash Singh) अपनी जीत के लिए जोर लगा रहे हैं। वह अपने लोकसभा क्षेत्र में काफी एक्टिव हैं। वहाँ लगातार रोड शो और जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस दौरान आज, 28 अप्रैल को उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको स्मरण और नमन किया। इस दौरान उनके साथ इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ‘महाराजगंज प्रवास के दौरान महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित महेंद्र मिश्र जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको स्मरण और नमन किया। अंग्रेजों के खिलाफ उनके अविस्मरणीय योगदान से महाराजगंज समेत पूरा बिहार और देश की आने वाली पीढ़ियां युगों युगों तक प्रेरणा लेती रहेंगी। इससे पहले उन्होंने गोरिया कोठी स्थित नारायरा कर्मयोगी विद्यालय के संस्थापक स्व. नारायण प्रसाद सिंह के प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
बता दें कि बिहार के महाराजगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। जिनका मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से होगा। बिहार के महाराजगंज में छठे चरण के तहत 25 मई को वोटिंग होगी।