लोकसभ चुनाव के बीच बिहार में एक बड़ी सियासी हल मच गई है। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) आज पटना के बेउर जेल से बाहर निकल गये हैं। पैरोल पर जेल से निकलने के बाद वे अपने गांव पहुंचे। रास्ते में उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। अनंत सिंह बिल्कुल दबंग अंदाज में दिख रहे थे। काले चश्मा में उनका टशन दिख रहा था। समर्थकों से मिलकर मुस्कुराते नजर आ रहे थे। इसके बाद जब अनंत सिंह से ललन सिंह को लेकर सवाल पूछा गया तो अनंत सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार ललन सिंह 5 लाख वोट से जीतेंगे।
15 दिनों के लिए पैरोल मिला है
बता दें कि गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों के लिए पैरोल मिला है। अनंत सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।
10 साल से नरेंद्र मोदी PM हैं, आरक्षण और संविधान को कौन सा खतरा हुआ… चिराग पासवान ने विपक्ष को घेरा
चौथे चरण में 13 मई को होने वाले मुंगेर लोक सभा के चुनाव से पहले पूर्व विधायक के बाहर आने से चुनाव रोचक हो गया है। हालांकि अनंत सिंह ने पूर्व में ही एनडीए समर्थित जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का समर्थन किया है। अनंत सिंह की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। रविवार को जब वो बाढ़ पहुंचे तो उनके फैन्स भी उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़े। जेल से बाहर आने पर बाहुबली पर बुलडोजर से फूलों की बारिश की गई। लेकिन इस रिहाई की टाइमिंग को लेकर अब कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
बाहुबली के सहारे चुनाव जीतना चाहती है JDU… जानिए RJD के आरोप पर क्या बोले उमेश कुशवाहा
बताया गया की अनंत सिंह को पेरोल जमीन बंटवारे के लिए उनके दिए गए आवेदन के आधार पर दी गई है। वहीं उनके बाहर निकलने का सीधा और बड़ा फायदा NDA को मिलेगा, जिससे मुंगेर से लोकसभा उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह की राह बेहद आसान हो जाएगी! इधर राजद ने भी जेडीयू पर आरोप लगाया है कि वह अनंत सिंह के सहारे चुनाव जितने की योजना बना रही है, इसलिए अनंत सिंह जेल से बाहर निकाला गया है।