लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। आगमी 25 मई को छठे चरण में पूर्वी चम्पारण (Purvi Champaran) में मतदान होना है। लेकिन उससे पहले एनडीए नेताओ ने अपना प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पूर्वी चमपारण के तेतरीया में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, लोजपा (आर) के सुप्रीमो चिराग पासवान, केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय और मंत्री जमा खान ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों से पूर्वी चंपारण के एनडीए प्रत्याशी राधामोहन के पक्ष में वोट देने की अपील की।
10 लाख सरकारी नौकरियां
वहीं सभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जैसे ही लोकसभा चुनाव खत्म होगा वैसे ही अगले साल विधानसभा के चुनाव में जाएंगे और बिहार में जितने भी गरीब बच गए हैं और पूर्वी चम्पारण में भी गरीब लोगों को आश्वस्त कर दें कि 2025 के विधानसभा चुनाव के पहले नीतीश और मोदी के नेतृत्व में सबको पक्का मकान मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव के पहले 10 लाख सरकारी नौकरियां दे दी जाएंगी।
इन लोगों से बच कर रहना है
सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने इंडी गठबन्धन पर हमला बोला है। चिराग पासवान ने राजद कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद कांग्रेस और महागठबन्धन के लोग जो लाठी में तेल पिलाते थे। उन लोगों ने हमारे समाज के लोगों की जमीन लिखवाया है। नौकरी के बदले जमीन ली है। इसलिए इन लोगों से सचेत रहना है। ये लोग गरीबों का अनाज, स्वास्थ्य, आवास सब बंद करने की योजना बना रहे हैं। इसलिए इन लोगों से बच कर रहना है।
पीएम मोदी के प्रत्याशी
वहीं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि हमारा चम्पारण के लोगों से पारिवारिक संबंध है। हमारी बेटी की शादी हुई है यहां। हमने बहुत कुछ चम्पारण को दिया है लेकिन आज हम खुद देने के बदले लोगों से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि राधामोहन सिंह देश के इकलौते बीजेपी प्रत्याशी हैं जो डायरेक्ट पीएम मोदी द्वारा दिए गए हैं। राधामोहन सिंह चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे लेकिन मोदी जी के कहने पर चुनाव में उतरे हैं।