बिहार में इन दिनों दावत-ए-इफ्तार को लेकर खुब राजनीतिक खिचड़ी पक रही है। अलग-अलग पार्टी के नेताओं द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर तरह- तरह के सियासी चर्चाओं का दौर जारी है। दरअसल बिहार की राजनीति में दावत-ए-इफ्तार का महत्त्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि पिछले साल सरकार परिवर्तन की शुरुआत भी इसी के जरिए हुई थी। दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर इफ्तार पार्टी रखी थी। उन्होंने सभी पार्टी के नेताओं को इसमें आमंत्रित किया था। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्यमंत्री के इफ्तार में शामिल नहीं हुई थे। वही आज राजद की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है जिसमें चिराग पासवान शामिल होने वाले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तकरार और राजद के साथ चिराग के दावत-ए-इफ्तार को लेकर सियासत गरमाई हुई है।
पूर्व मंत्री गायत्री देवी का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस
RJD के इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे चिराग
दरअसल आज शाम को राजद की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन होने वाला है। ये पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर होने वाली है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की तरफ से जानकारी दी गई है कि चिराग पासवान भी इस पार्टी में शामिल होंगे। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था लेकिन चिराग पासवान ने उससे दूरी बना ली थी। उन्होंने खुद ही मुख्यमंत्री की इफ्तार पार्टी में शमिल होने से मना कर दिया था। हालांकि राजद के इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।
चिराग पर सबकी नजर
जदयू की इफ्तार पार्टी से दूरी और राजद के इफ्तार पार्टी में चिराग के शामिल होने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। गौरतलब हो कि पिछले साल भी चिराग पासवान राजद की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी उनका सामना हुआ था। तब उन्होंने पैर छूकर नीतीश कुमार से आशीर्वाद भी लिया था। इस बार भी सभी की नजरें चिराग पासवान के ऊपर टिकी हुई है।