बिहार में आए दिन सड़क हादसे की खबर आती है। सड़क दुर्घटना में कई लोग अपनी जान भी गवा देते हैं। वहीं शुक्रवार की सुबह बिहार के भोजपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां 3 लोगों की मौत हो गई।
दरअसल, शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक पर सवार 6 लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।इसमें 2 की स्पॉट डेथ हो गई। वहीं एक घायल ने अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ दिया। अभी 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों घायलों को आरा रेफर कर दिया गया है।
भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिहियां – बिहटा स्टेट हाइवे पर लहरी तिवारीडीह गांव के पास की घटना है। वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया है।
बता दें कि कल यानी की 21 मार्च को भी आरा में सड़क हादसा हुआ था। जिसमें 1 बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं 2 लोग घायल हैं। दरअसल, शादी के लिए लड़का देखकर गांव लौट रहे तीन युवकों को एक अज्ञात वाहन ने गुरुवार को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, दो घायल है।