लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव प्रचार के के लिए आज बीजेपी के कई दिग्गज नेता बिहार पहुंच रहे हैं। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (Himant Biswa Sarma) ने बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित किया। बेगूसराय सीट से बीजेपी के सीटिंग सांसद गिरिराज सिंह इस बार भी एनडीए के साझा उम्मीदवार हैं।
बेगूसराय के बखरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस बार PM मोदी को 400 सीट मिली तो देश में लव-जिहाद करने की हिम्मत किसी में नहीं रहेगी। पहले पाकिस्तान के लोग आकर भारत में बम फेंकते थे लेकिन पीएम मोदी ने 2 बार पाकिस्तान में बम फेंक दिया तो अब कोई आता है क्या? ऐसे ही 2-4 लव जिहाद वाले का टांग तोड़ देंगे तो जिंदगी में कोई लव जिहाद करने का हिम्मत नहीं करेगा। इसलिए हमें मोदी जी की सरकार चाहिए।
‘लड़ाई से पहले हार मान चुकी है इंडी गठबंधन….तभी तो लोगों से मिलने की जगह बैठक कर रही’
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि धर्म और संप्रदाय का मुद्दा हमारे देश में हमेशा रहा है। हमारे देश का विभाजन भी धर्म के आधार पर हुआ था। आज किस की कौम की आबादी बढ़ रही है? 45% आबादी किसकी बढ़ी है? हिंदू का तो नहीं बढ़ा है। अगर देश हिंदू हो जाता है तो देश की बहुत सी समस्या का अपने आप समाधान हो जाएगा। हम तो 3 शादियां नहीं करते हैं। आप देश हिंदू बना दो देश की बहुत सी समस्या हिंदू ही हल कर लेगा।
CM केजरीवाल को जमानत मिलने पर कल्पना सोरेन की बढ़ी उम्मीदें, बोलीं- अब हेमंत सोरेन का इंतजार है
वहीं पुलवामा हमले को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी के बयान पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन आज PoK में भारत के झंडे लहर रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना छोड़ दें, थोड़े ही साल में PoK भी हमारे देश में आ जाएगा। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि केजरीवाल को जेल से नहीं निकालना चाहिए था। उनको जो बेल दिया है ऐसे बेल में निकलने का काम नहीं करना चाहिए था। कोई दूसरा होता तो बोल देता कि हमें ऐसा बेल नहीं चाहिए। केजरीवाल में कोई शर्म नहीं बची है।