होली के जश्न में अलग-अलग जिलों में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आ रहा है। बेतिया, भागलपुर के बाद बांका में सात लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। अमरपुर प्रखंड में सात लोगों की मौत का कारण जहरीली शराब पीना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं। कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
इन लोगों की हुई है मौत
परिवार वालो ने बताया कि दो दिन पहले वह शराब पीकर घर आए थे। थोड़ी उल्टी हुई। फिर अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई। अस्पताल लाने पर इनकी मौत हो गई। मृतकों में विजय साह (गोड्डा, झारखंड), रघुनन्दन पोद्दार (अमरपुर), राजा कुमार तिवारी (कामदेवपुर), संजय शर्मा (ओराय), सुमित कुमार (डुमरामा), आशीष कुमार (डुमरिया) की मौत हुई है।