एक और जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। उनकी पदयात्रा उनकी ये पदयात्रा 5 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो श्रीनगर में जाकर समाप्त होगी। वही दूसरी और बिहार में भी कांग्रेस पदयात्रा निकले जा रही है। बिहार में 28 दिसंबर से कांग्रेस भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू होने वाली थी। लेकिन अब पार्टी की तरफ से तारीखों में बदलाव किया गया है। अब 5 जनवरी 2023 से बिहार में कांग्रेस भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू होगी। ये पदयात्रा 1023 किलोमीटर लंबी होगी । जो बांका के मंदार पर्वत से शुरू होगी और बोधगया में खत्म होगी।
खुद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खड़गे बांका से इस पदयात्रा को रवाना करेंगे। इस यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे। 60 दिनों तक चलने वाली ये पदयात्रा करीब 17 जिलों से होकर गुजरेगी। बाकि जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा छोटे स्तर पर ये पद यात्रा निकाली जाएगी। बांका से शुरू होकर यह यात्रा भागलपुर-नवगछिया-खगड़िया-बेगूसराय-समस्तीपुर-दरभंगा-मधुबनी-सीतामढ़ी-शिवहर-मुजफ्फरपुर-वैशाली-पटना-आरा-बक्सर-कैमूर-सासाराम-औरंगाबाद-गया होते हुए बोधगया में जाकर समाप्त होगी।