मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से दिल्ली दौरे पर गए हुए हैं। वो आज शाम को लालू यादव के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात करेंगे। लालू यादव बीते दिन शनिवार को ही दिल्ली पहुँच चुके हैं। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। दोनों हरियाणा में एक रैली में भी शामिल होंगे। अब इस पर बीजेपी की तरफ से करारा हमला किया है।
आश्रम जाने की सलाह मान लें नीतीश- नित्यानंद राय
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की स्थिति ‘दे दे राम.. दिला दे राम, देने वाला सीताराम’ वाली हो गई है। ऐसा समय आ गया है कि नीतीश कुमार दर-दर भटक रहे हैं। उन्हें शिवानंद तिवारी की सलह मनानी चाहिए और आश्रम चले जाना चाहिए। नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों के साथ नाइंसाफी की है। जनता अब नाम भी नहीं लेना चाहती है।
अश्विनी चौबे का CM नीतीश पर तंज
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार के पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने ठीक वही बात कही है जो अमित शाह के बिहार दौरे के दौरान महागठबंधन वाले नेता बोल रहे है। अश्विनी चौबे ने कहा कि देश में हर किसी को स्वतंत्रता है जिसे जहाँ भी जाना है जा सकता है। नीतीश कुमार को जहाँ जाना है जाए उनके पास बस यही काम तरह गया है। उनके कहीं भी आने जाने से कुछ होने नहीं वाला है।