आज रविवार के दिन अरवल में समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन की ओर से गरीब महिलाओं के बीच एक हजार से ऊपर कम्बल का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता काजल राज शर्मा व संचालन माला सिन्हा द्वारा की है। साथ ही कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन पुष्पा कुमारी ने किया। कंबल वितरित करते हुई संस्था की संयोजिका माया श्रीवास्तव ने कहा कि आज ठंड के मौसम में कंबल बाट कर संस्था ने सही अर्थों में पुण्य का काम किया है।सभी संस्थाओं को ठंड के मौसम में गरीब लोगों के बीच कंबल और गर्म कपड़े का वितरण करे। आज प्रत्येक साल ठंड के मौसम में हजारों लोग ठंड के कारण मौ’त हो रही है। इसे रोकने का काम हम लोगों के ऊपर है।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में काजल राज शर्मा ने कहा कि ठंड से किसी की मौत न हो इसके लिए कंबल और गर्म कपड़े बाटने के अभियान को जारी रखा जायगा।इस अवसर पर स्मिता सिन्हा, श्वेता सिंह, मीना श्रीवास्तव,सरिता सिंह के अलाबे महेश यादव, मोहन पासवान,अमित कुमार और विकास कुमार का योगदान काफी सराहनीय था।
नीतीश के ‘मिशन 2024’ का मास्टर प्लान, बोले थर्ड नहीं मुख्य फ्रंट पर कर रहे काम