बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद लगातार एक के बाद एक नया खुलासा हो रहा है। कभी नए मंत्रिमंडल के कानून मंत्री कार्तिकेय विवाद के घेरे में आ रहे है तो अब नए कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का भी नाम विवाद में जुड गया है। बता दें की सुधाकर सिंह पर साल 2013 में चावल का घोटाला करने का आरोप लगा है। बता दें कि यह मामला नीतीश कुमार के पास तब ही आया था जब बिहार में NDA की सरकार थी।
सुधाकर सिंह ने कहा, उन पर लगे आरोप झूठे
वही इस मामले के उजागर के बाद सुधाकर सिंह का कहना है कि उनके ऊपर लगे आरोप झूठे है, इस पर फैसला कोर्ट करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक की सुनवाई हमारे पक्ष में है। बता दें कि सुधाकर सिंह RJD के वरिष्ठ नेता है। इसके साथ ही वह राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे है।
साल 2013 का मामला
साल 2013 में ही सुधाकर पर आरोप लगा था कि सुधाकर की राइस मिल ने सरकार से चावल प्रोसेसिंग का एग्रीमेंट किया था, जिसमे सरकार द्वारा दिए गए चावल को गायब कर दिया। जिसके बाद इस घोताल्मे में 80 से अधिक FIR दर्ज हुई थी।