BSEB Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates: देश भर में बिहार बोर्ड सबसे पहले इंटर और मैट्रिक परीक्षाओं के आयोजन में रिकॉर्ड बनाता रहा है। रिजल्ट जारी करने में भी बिहार बोर्ड ने कई रिकॉर्ड बनाए है। लेकिन इस बार बिहार बोर्ड नया रिकॉर्ड बनाने में पिछड़ गया है। जल्दी रिजल्ट जारी करने की परंपरा बिहार बोर्ड में इस बार टूटती दिख रही है। इस बार रिजल्ट को लेकर बिहार बोर्ड ने अभी तक कोई अपडेट जारी नहीं किया है।
मनीष कश्यप ने खोले बिहार के बड़े नेताओं के ‘राज’!
चार साल से मार्च में जारी हो रहा रिजल्ट
बिहार बोर्ड प्रशासन पिछले चार वर्षों से मार्च माह में ही रिजल्ट जारी कर रहा है। 2018 में इंटर का रिजल्ट 6 जून को जारी हुआ था। लेकिन उसके बाद से हर बार रिजल्ट मार्च महीने में ही जारी हो रहा है।
Bihar Board के इंटर रिजल्ट पिछले पांच सालों की तिथि
- 2022 : 16 मार्च
- 2021 : 26 मार्च
- 2020 : 24 मार्च
- 2019 : 30 मार्च
- 2018 : 6 जून
1 फरवरी से शुरू हुई थी परीक्षा
Bihar Board ने 2023 की इंटर परीक्षा फरवरी माह में ही ले ली है। 1 फरवरी को इंटर की परीक्षा शुरू हुई थी। इसके बाद 11 फरवरी को इंटर के सभी विषयों की परीक्षाएं समाप्त हो गईं थीं। बिहार बोर्ड इस बार रिजल्ट कब जारी करेगा, इसको लेकर सच्चाई से अधिक अफवाहें हैं। बोर्ड की तैयारियों के हिसाब से रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। लेकिन अभी तक बोर्ड प्रशासन ने इसके लिए सही तिथि जारी नहीं की है।