बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ष 2023 में आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं का परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। परीक्षा कैलेंडर बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा जारी किया गया है। जिसमें इंटर और 10वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों को बताया गया है। बिहार में परीक्षाओं का सिलसिला 8 जनवरी से शुरू हो जाएगा। वहीं, बिहार बोर्ड के 10वीं बोर्ड और इंटर की परीक्षा फरवरी 2023 में आयोजित की जाएगी। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि 1 से 11 फरवरी तक इंटर परीक्षा होगी। वहीं इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी के बीच ली जाएगी। साथ ही 10वीं बोर्ड की परीक्षा 14 से 22 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
इसके साथ ही आयोग ने हर साल शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) आयोजित कराने की बात कही है। BSEB के इस विज्ञापन में अन्य परीक्षाओं की भी जानकारी दी है। जैसे- माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा(STET) 2023, डी०एल०एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा, डी०एल०एड० प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी) परीक्षा एवं सिमुलतलाआवासीय विद्यालय सिमुलतला, जमुई प्रवेश परीक्षा के संबंध में वार्षिक परीक्षा कैलेण्डर जारी किया गया ।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-12-09-at-5.21.06-PM.jpeg)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-12-09-at-5.21.06-PM-1.jpeg)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-12-09-at-5.21.06-PM-2.jpeg)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-12-09-at-5.21.07-PM.jpeg)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-12-09-at-5.21.07-PM-1.jpeg)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-12-09-at-5.21.07-PM-2.jpeg)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-12-09-at-5.21.08-PM.jpeg)