क्रिप्टोकरेंसी को लेकर जागरुकता की कमी है। इसी का फायदा उठाकर साइबर ठगों ने बिहार की विधवा महिला से बिहार में क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर ठगी कर ली। इसमें 83 लाख रुपए की ठगी की गई है। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। यहां एक विधवा महिला सीमा कुमारी से साइबर ठगों ने 83 लाख रुपए की ठगी की है। ठगों ने महिला को रुपए दोगुने करने का लालच दिया था। अब मामला खुलने के बाद महिला ने साइबर थाने में एफआईआर किया है। पुलिस टीम ठगों को ट्रेस करने और पैसे वापस लाने का प्रयास कर रही है।
बिहार में शीतलहर का कहर: 29 जनवरी तक अलर्ट जारी, आपदा प्रबंधन विभाग हाई अलर्ट पर
बताया जा रहा है कि सीमा के पति रविशंकर लाल इंजीनियर थे। उनकी मौत के बाद मिले रुपयों की ही ठगी की गई है। दरअसल, एक ऐप के जरिए सीमा से पैसा लगवाया गया था। 11 अक्टूबर 2023 से ही सीमा क्वॉइन स्विच ऐप पर पैसा लगा रही है। लेकिन जब उसने पैसे निकालने चाहे तो वो ऐसा नहीं कर सकी। इस बीच सीमा ने कस्टमर केयर पर बात भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उसे वेबसाइट का एक लिंक भेजा गया।
पहली बार सीमा ने 50 हजार रुपए लगाए थे। उसके बाद रकम बढ़ते बढ़ते 66 लाख तक पहुंच गया। इसके बाद जब वो पैसे मांगने लगी तो अकाउंट फ्रीज होने की बात बताई गई। अकाउंट को दुबारा शुरू करने के लिए 17 लाख रुपए मांगे गए। यह राशि भेजने के बाद भी अकाउंट एक्टिव नहीं हुआ और इसके बाद सीमा का कॉल भी कोई नहीं उठा रहा। बताया जा रहा है कि शातिरों के अकाउंट को फ्रिज कराकर 11 लाख होल्ड कर दिए गए हैं। शातिरों ने दर्जनों खातों में रुपए स्थानांतिरत किए हैं। उनके घोस्ट खातों का ब्योरा लिया जा रहा है।