बिहार में आज नए मंत्रिमंडल का का विस्तार हुआ। राज्यपाल ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली कैबिनेट की बैठक की गई। जिसमें सभी नए मंत्री शामिल हुए। इस बैठक में जल-जीवन-हरियाली अभियान से जुड़े एजेंडों पर फैसला लिया गया।
इन एजेंडों पर लगी मुहर
कैबिनेट की बैठक में जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर चर्चा की गई। जल-जीवन-हरियाली अभियान के विस्तारीकरण एवं क्रियान्वयन के लिए साल 2024-25 तक के लिए अनुमानित व्यय कुल 12568.97 करोड़ रुपय को स्वीकृति दी गई। साथ ही जल-जीवन-हरियाली मिशन के विस्तारीकरण एवं इसके प्रशासनिक मद पर साल 2024-25 तक के लिए अनुमानित व्यय कुल 37.38 करोड़ रुपय को स्वीकृति दी गई।