बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी होगा। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी रिजल्ट जारी करेंगे। इस दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर रहेंगे।
बिहार बोर्ड की आधिकारिक साइट पर जारी होगा रिजल्ट
इंटर का रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक साइट पर जारी किया जाएगा। biharboardonline.bihar.gov.oin पर छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट देख सकते हैं। गौरतलब है कि इंटर की परीक्षाएं एक फरवरी से शुरू हुई थीं। 14 फरवरी को आखिरी परीक्षा थी। इसमें कुल 13.46 लाख विद्यार्थी शमिल हुए थे। इनमें से 100 टॉपर हुए हैं, जिनका वेरिफिकेशन बोर्ड द्वारा किया गया है।
मोतिहारी में होगी फिर से गणित की परीक्षा
मोतिहारी में गणित की परीक्षा दोबारा होगी। यहां 25 केंद्रों पर गणित की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब 23 मार्च को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र 5501 से 5525 केंद्र की परीक्षा रद्द हुई थी। इन केंद्रों के परीक्षार्थियों को दोबारा परीक्षा देनी है, जो सम्मिलित नहीं होंगे, उन्हें बोर्ड फेल कर देगा।
यह भी पढ़ें : Patna: राबड़ी देवी के बिगड़े बोल, मंत्री को कह डाला दलाल…