बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इधर समाधान यात्रा में व्यस्त है तो दूसरी ओर विपक्ष भी नीतीश कुमार के नीतियों का विरोध कर रहे है। वही आज बुधवार को बक्सर में जमीन कब्जा मामले में पुलिस ने किसान व ग्रामीणों पर खूब लाठियां बरसाई। इस बीच विपक्ष भी काफी हमलावर नजर आ रहे है। वही नेता प्रतिपक्ष ने भी नीतीश कुमार को खूब खड़ी खोटी सुनाई। उन्होंने अपने बयान में राजद सुप्रीमो लालू यादव को भी लपेटा।
America में सभी उड़ाने ठप, करीब 1000 से अधिक फ्लाइट्स प्रभावित
जनताराज नहीं गुंडाराज है बिहार
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री आज मिथिला की धरती पर गए है। कोई भी आतंक इस देश में होता है तो उसे मिथिला की धरती से जोड़ा जाता है। लालू और नीतीश के तुस्टीकरण की राजनीति ने आतंवादी को पनाह दी है। उसपर नीतीश से जल्द से जल्द कार्रवाई करनी की मांग कर रहे है। विजय कुमार सिन्हा ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार अपनी सरकार को जनता राज कह रहे है लेकिन सच तो यह कि बिहार में जनता राज नहीं बल्कि गुंडाराज है।
DGP भी एक्टिव नहीं
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि शादियों में गोलियां चलाई जा रही है, कही हजार राउंड फायरिंग हो रही है। लेकिन DGP उनपर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। सत्ता के संरक्षित लोग, सत्ता के गोद में पल रहे लोग पर कोई एक्शन नहीं ली गई।
सुधाकर सिंह के बयान का समर्थन
विजय कुमार सिन्हा से मीडिया द्वारा जब यह पूछा गया कि क्या वह सुधाकर सिंह के बयान को सही मानते है। तो उन्होंने कहा कि पूर्व कृषि मंत्री का बयान सच है। सुधाकर सिंह ने कहा था कि बिहार में घोर भ्रष्टाचार है। और इस भ्रष्टाचार को रोकने में CM नीतीश कुमार विफल है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अगर कोई भी ब्लोक से सचिवालय तक भ्रष्टाचार का आरोप लगता है तो नीतीश कुमार को जीरो टॉलरेंस के तहत जांच करवानी चाहिए। लेकिन मुख्यमंत्री उसे मंत्रिमंडल से बाहर करवा देते है। साथ सुधाकर के BJP एजेंट के बात पर विजय सिन्हा ने कहा कि यह लोग भ्रष्टाचार के गोद में पाले बढ़े है. कोई भी उनके खिलाफ आवाज उठाएगा तो उसे BJP के लोग बता देते है।