बिहार में आज नए मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। महागठबंधन में शामिल सभी दलों से मंत्रियों ने शपथ लिया। लेकिन एक ऐसे भी विधायक मंत्री बने जो किसी भी दल में शामिल नहीं है। उन्होंने निर्दलीय ही चुनाव जीता था। हम बात कर रहे निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह की। जिन्होंने आज मंत्री पद की शपथ ली है। उन्हें विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।
पूर्व कृषि मंत्री के बेटे हैं सुमित सिंह
सुमित सिंह बिहार के जमुई जिले के चकाई विधानसभा से विधायक है। वह बिहार के पूर्व कृषि मंत्री दिवंगत नरेंद्र सिंह के बेटे हैं। सुमित सिंह JNU के छात्र रहे चुके हैं। चुकीं वह एक राजनीतिक परिवार से आते हैं लिहाजा छात्र जीवन से ही राजनीती में सक्रीय रहे हैं। उन्होंने साल 2010 में पहली बार JMM की टिकट पर चकई विधान सभा से चुनाव लड़ा और विधायक भी बने। साल 2015 में JDU की तरफ से टिकट ना मिलने पर वह निर्दलीय चुनाव में उतरे पर हार गए। साल 2020 एक बार फिर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर लिया। जिसके बाद उन्होंने NDA को अपना समर्थन दिया और पहली बार मंत्री बने। आज एकबार फिर से महागठबंधन को समर्थन देकर नीतीश सरकार में मंत्री बन गए हैं।