बिहार विधान परिषद का मतदान शुरू हो गया है। खगड़िया-बेगूसराय में भी सुबह 8:30 बजे से मतदान हो रहा है। यहां 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों जिले को कुल 5339 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। खगड़िया में 7 मतदान केंद्र हैं। यहां 1899 मतदाता हैं। कटिहार में डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने मतदान किया।
खगड़िया में त्रिकोणीय मुकाबला
खगड़िया में त्रिकोणीय चुनाव होने की संभावना है। इह सीट पर दो बार से भाजपा नेता रजनीश कुमार की जीत हो रही है। इस बार भी यह एनडीए के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने जदयू के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आरएन सिंह के बड़े बेटे को अपना उम्मीदवार बनाया है। राजद के उम्मीदवार मनोहर यादव हैं। ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय है। बेगूसराय जिले में सभी मतपेटी जमा किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हर बूथ पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और जवानों की तैनाती की गई है। बूथ के 200 मीटर दायरे में धारा 144 लागू की गई है।