एनडीए के घटक दल रही वीआईपी के अध्यक्ष एवं मंत्री मुकेश सहनी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रहीं हैं। अब उनके ऊपर विभाग में धांधली करने का आरोप लगा है। इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने धांधली की जांच कराने की भी बात कही है।
मत्स्य जीवी सहयोग समिति के सदस्य का आरोप
दरअसल, मत्स्य जीवी सहयोग समिति के सदस्य ने पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी पर अपने विभाग में धांधली करने का आरोप लगाया है। समिति सदस्य ने इसकी शिकायत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल से की है। आरोपी है कि मंत्री ने मत्स्य जीवी सहयोग समिति में गलत तरीके से कई बदलाव किए हैं। मत्स्य जीवी सहयोग समिति के सदस्यता के लिए गैर मछुआरा समाज आवेदन करने की छूट गलत बताई गई है। मंत्री पद की जगह प्रबंधक पद की व्यवस्था की गई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मैं मुकेश साहनी पर जांच करवाऊंगा। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई होगी।