बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए अभद्र पोस्ट करने वाले मामलों में पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उस व्यक्ति पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश कुमार पर अभद्र टिप्पणी करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी नवादा का रहने वाला है।
मास्क लगा कर बनाया वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम टिंकल है जो नवादा के रजौली का रहने वाला है। उसने मास्क लगाकर एक वीडियो बनाया था, जिसमें नीतीश कुमार पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। इस मामले में 20 अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हुई है जो सीएम के खिलाफ नारे लगा रहे थे। अब पुलिस अन्य की तलाश कर रही है। सभी के खिलाफ IT Act में मामला दर्ज किया गया है।