बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में 33 अधिकारियों का ट्रांसफर मंगलवार को किया है। इसमें 3 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। आईपीएस अधिकारियों में फारबिसगंज के अनुमंडल पुलिस अधिकारी को डिहरी, रोहतास ट्रांसफर किया गया है। जबकि रक्सौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्र प्रकाश को आरा और डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राज को मोतिहारी भेजा गया है। इसके अलावा बिहार पुलिस सेवा के 30 पुलिस अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है। इसमें 22 नए एसडीपीओ की तैनाती की गई है।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/04/NewsDeatils1e1fa12075b042a0b94802adf704404c128.jpg)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/04/NewsDeatils46d066162c59431388677526241b793c125.jpg)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/04/NewsDeatilsd717a2369ed24ee1818c51aba7541012126.jpg)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/04/NewsDeatilscf83281da44e4c8e9188ba13db240e4a127.jpg)