लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं की बयानबाजी हाई टेम्प्रेचर पर है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी और लोकसभा चुनाव में सारण से पार्टी उम्मीदवार डॉ. रोहिणी आचार्य (RJD Candidate Rohini Acharya) लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। इस बार उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चैलेंज कर दिया है। दरअसल, अपने पिता को किडनी देने और बदले में टिकट लेने का आरोप भाजपा उनपर लगाती रहती है, अब रोहिणी आचार्य ने इसपर जवाब दते हुए बीजेपी नेताओं पर तीखा प्रहार किया है।
भाजपा पर गलतबयानी का आरोप
रोहिणी आचार्य ने कहा है कि अगर भाजपा को संदेह है कि मैंने अपने पिता को किडनी नहीं दी है तो वह किसी केंद्रीय एजेंसी से जांच करा ले। अगर मैं गलत साबित हुई तो राजनीति छोड़ दूंगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर जांच में प्रमाणित हो जाए कि मैंने दी है तो भाजपा के नेता मेरे पैर छूकर माफी मांगें। उन्होंने भाजपा पर गलतबयानी का आरोप लगाया।
शुक्रवार को छपरा में मीडिया से बातचीत के दौरान रोहिणी ने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकती है। उनके पूछा गया कि कुछ लोग संदेह कर रहे हैं कि आपने अपने पिता लालू प्रसाद को किडनी नहीं दी है। रोहिणी ने कहा कि यह आरोप भाजपा के लोग लगा रहे हैं। मैं भाजपा नेताओं और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देती हूं कि वे इस आरोप की जांच करा लें।
वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सभा में लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान की मां के प्रति अपशब्द कहे जाने की घटना की रोहिणी ने आलोचना की। उन्होंने कहा कि मां-बहन सबकी होती है। हम भी चिराग को अपना भाई और उनकी मां को अपनी मां मानते हैं। भीड़ में किसी ने चिराग की मां के लिए अपशब्द का प्रयोग किया, यह गलत है, लेकिन चिराग को भी दूसरे की मां-बहनों का सम्मान करना चाहिए।
लालू यादव ने इतने बच्चे पैदा कर लिए… नीतीश कुमार के बयान पर RJD ने दिया जवाब
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता मेरे लिए अपशब्द बोल रहे हैं। चिराग ने कभी भाजपा का विरोध नहीं किया। मणिपुर में महिलाओं के साथ सामूहिक बतात्कार हुआ। महिला पहलवानों के साथ खराब व्यवहार की भी चिराग ने कभी आलोचना नहीं की।