बिहार राज्य बार काउंसिल के 25 सदस्यों का चुनाव बुधवार 20 दिसम्बर 2023 को संपन्न होगा। इसमें राज्य के 56 हज़ार अधिवक्ता मतदाताओं के रूप में सम्मिलित हो उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे। बार काउंसिल के इस चुनाव में कुल 157 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। इनमे बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन
मनन कुमार मिश्रा, बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा,उपाध्यक्ष धर्मनाथ प्रसाद यादव ,पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता योगेश चन्द्र वर्मा,रंजन कुमार झा,प्रेम कुमार झा,मोहम्मद सैदुल्ला ,जितेन्द्र नारायण सिन्हा, प्रेमनाथ ओझा,चंद्रशेखर उपाध्याय,अलका पांडे,राजीव कुमार सिंह,राजीव शरण,पंकज कुमार,
जयप्रकाश सिंह,,अपर महाधिवक्ता सूर्यदेव यादव और खुर्शीद आलम,विधि पत्रकार देव कुमार पाण्डेय ,नीतू झा,रणविजय सिंह समेत कई निवर्तमान व नए चेहरे हैं।
मतदान के तैयारियों की बात की जाए तो राज्य के कुल 106 पोलिंग स्टेशन में 158 पोलिंग बूथ(मतदान केंद्र) बनाये गए हैं। चुनावी प्रक्रिया की निगरानी केलिए रिटायर्ड जज चन्द्रमोहन प्रसाद को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके अलावे हरेक क्षेत्र केलिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है जिनकी निगरानी में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। साथ हीं साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।
मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा। वहीँ मतगणना का कार्य बिहार स्टेट बार काउंसिल भवन में 27 दिसम्बर 2023 से शुरू हो जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार 31 दिसम्बर 2023 तथा 1 जनवरी 2024 को मतगणना बंद रहेगी।